बीकानेर: नापासर में 3 घंटे तक हथियारबंद नाकाबंदी, हर वाहन की सघन जांच की गई
रेंज आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर नापासर थाना पुलिस ने रेलवे फाटक के पास करीब तीन घंटे तक विशेष हथियारबंद नाकाबंदी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थानाधिकारी कविता पूनिया ने स्वयं किया। इस दौरान पुलिस ने छोटे-बड़े सभी वाहनों की गहन तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों पर विशेष नजर रखी। नाकाबंदी के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज