चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. सरवन निषाद ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम करौता में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जमरू में विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा जद्दूपुर में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।