हुज़ूर: भोपाल सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी, आजीवन कारावास काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2026 भोपाल सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने जेल में बनी गौशाला में रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ के सहारे फांसी लगाई है। गांधीनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।