सिराथू: काली माता मंदिर के पास लगी भीषण आग में कई पेड़ जले, बस्ती के करीब होने से मची हलचल, फायर टीम ने पाया आग पर काबू
सिराथू तहसील क्षेत्र के उदहिन खुर्द की काली माता मंदिर के पास शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई।बस्ती करीब होने के चलते गाँव में हलचल मच गई।भीषण आग की जद में आई तीन बास कोठियां जली और कई पेड़ भी जल गए।मौके पर पुलिस और फ़ायर टीम पहुंची थी।पानी का छिड़काव करके भीषण आग पर काबू पाया गया है।