लोहरदगा: विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन में शामिल होने लोहरदगा से सैकड़ो की संख्या में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक पहुंचे रांची
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक लगातार 243 दिनों से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोहरदगा जिला से सैकड़ो की संख्या में संघ के लोग रांची पहुंचे। विधानसभा के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। लेकिन सरकार की ओर से लंबे समय से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।