लोहरदगा: जिले में 4 मार्च से चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान, त्रुटि पर किया जाएगा संशोधन
उप विकास आयुक्त ने झारखंड सरकार के निर्देश पर 4 मार्च से मतदाता सत्यापन अभियान प्रारंभ होने की बात बताई। इसमें मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन या प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना है।अगर नाम मतदाता सूची दर्ज नहीं है या त्रुटि है तो अपना नाम पंजीकरण एवं सुधार हेतु आवेदन दे सकते हैं।