खंडवा नगर: ब्याजखोरों की प्रताड़ना से तंग महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, घर आकर करते थे गाली-गलौज
खंडवा शहर के मोघट थाना क्षेत्र में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला के पति ने बताया कि उन्होंने करीब छह साल पहले कुछ रुपए उधार लिए थे और तब से हर महीने दो हजार रुपए ब्याज चुका रहे थे। इसके बावजूद सूदखोर लगातार