हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने हेरोइन सप्लाई मामले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया
जंक्शन थाना पुलिस ने 30.41 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी परिवार हेरोइन की खरीद-फरोख्त और सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहा था। इस प्रकरण में अब तक एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।