कासगंज: बहादुर नगर में जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ितों ने हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पर डीएम व एसपी से लगाई गुहार
हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ये लोग सोरों कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बड़ा बाजार के रहने वाले संजय माहेश्वरी पुत्र सकटूमल के परिवार के सदस्य है। जो अपनी नारेबाजी में डीएम एसपी और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे हैं ।पीड़ितों ने डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान पीड़ितों के हाथों में बैनर भी थे।