सूरजगढ़: मेदनी चौकी थाना के पुलिस ने भिड़हा गांव के समीप से 32 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मेदनीचौकी थाना के पुलिस ने भिड़हा गांव के समीप से 32 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 2 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बसौनी गांव के रहने वाले बिनु यादव के पुत्र राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. SI अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई