बेंगाबाद: थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने खंडोली मोड पर यातायात नियमों की जागरूकता के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया
बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को 2 बजे से खंडोली मोड समीप यातायात नियमों की जागरुकता को लेकर नुक्कड़ सभा की गई।इस दौरान यमराज के वेश में एक टीम साथ सड़क पर उतरी और लोगों को जागरूक किया।इस नुक्कड़ सभा में यमराज के भेष में कलाकारों ने मोटर चालकों को यातायात नियमों के पाठ को पढाया।