बेंगाबाद: झामुमो युवा नेता फरदीन इम्तियाज अहमद की अध्यक्षता में बड़कीटांड़ में बैठक आयोजित
झामुमो युवा नेता फरदीन इम्तियाज अहमद की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 5 बजे बड़कीटांड़ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झामुमो के 52 वां स्थापना दिवस की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. वहीं इस दौरान झामुमो के सदस्यता अभियान पर बल दिया गया। युवा नेता फरदीन इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के विकास को लेकर गंभीर हैं।