सिमडेगा: पतरा टोली में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की हालत हुई गंभीर
पतरा टोली निवासी सीता देवी नामक महिला घर में सोई हुई थी। इसी क्रम में बिस्तर पर उसे एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे 06 अगस्त की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।