बहोरीबंद: बचैया में पुरानी बावड़ी का जीर्णोद्धार शुरू, जल गंगा संवर्धन अभियान में विभागीय अमला सक्रिय
जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बचैया में वर्षों से उपेक्षित पड़ी पुरानी बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य अब तेज गति से शुरू हो गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे इस कार्य से ग्रामीणों को जल्द ही सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जीर्णोद्धार कार्य के तहत बावड़ी में जमा गाद और कचरे को हटाया जा रहा है।