शाहबाद: सेवा संकल्प अभियान में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
Shahbad, Baran | Sep 30, 2026 शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में सेवा संकल्प अभियान के तहत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। वाद-विवाद में वर्षा ओझा व शोभा मेहता प्रथम तथा अंकु कुशवाह व रोहित कुशवाह द्वितीय रहे। चित्रकला में रौनक खंगार प्रथम और रोशनी भील द्वितीय रही।