शाहजहांपुर: 10 लाख गबन कांड में सीडीओ का बड़ा एक्शन: बैंक सखी की सेवा समाप्त, आरोपियों पर दर्ज होगी एफआईआर, रकम की होगी रिकवरी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत समूहों को भेजी जाने वाली करीब 10 लाख रुपये की धनराशि के गबन के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बीडीओ की जांच में बैंक सखी की भूमिका सामने आने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, बैंक सखी की सेवा समाप्त करने