हायाघाट: इश्तिहार वारंटी फुचाई साह गिरफ्तार, हायाघाट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तिहार वारंटी फुचाई साह (पिता स्वर्गीय नगीना साह), निवासी भरवारी, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।