दिनांक 01.06.2026 को थाना समथर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक 25 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना पर थाना समथर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया गया है। परिजनों की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना समथर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर की जा रही अन्य कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी गरौठा की वीडियो बाइट-
2 views | Jhansi, Uttar Pradesh | Jun 2, 2026