कासगंज: कासगंण ब्लॉक में एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में हुई सफाई कर्मियों की बैठक, सुनी गई उनकी समस्याएं
सहायक एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार ने सफाई कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही नही करने निर्देश दिए।