जंदाहा: अरनिया गांव निवासी सड़क दूर में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,शव घर आते ही परिवार में मचा कोहराम
जंदाहा प्रखंड क्षेत्र अरनिया निवासी सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर बताय गया कि मृतक युवक अरनिया गांव निवासी स्वर्गीय कुशेश्वर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार शुक्रवार को अपने एक दोस्त के साथ अपने बाइक से बिंदी चौक एक रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहा था तभी घटना हुई।