जंदाहा: जंदाहा बाजार के दो अलग - अलग जगहों से अज्ञात चोरों द्वारा दो बाइकों की हुई चोरी
जंदाहा क्षेत्र में आये दिन बाइक चोरी का मामला सामने आ रहा है ।एक बार फिर जंदाहा थाना के जंदाहा बाजार स्थित दो अलग-अलग स्थान से अज्ञात चोरों द्वारा दो बाइक की चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना के हरिलोचनपुर तिसवारा निवासी नीरज कुमार झा अपनी होंडा शाइन बाइक से अपने पिता का इलाज कराने जंदाहा स्थित एक निजी अस्पताल में आए थे।