बुधवार को रात 8:00 बजे गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित जीएस रिसोर्ट में हुई फायरिंग की घटना अब तूल पकड़ रही है। इस मामले में नामजद रंजन यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया से बात करते हुए रंजन यादव ने आरोप लगाया।