कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के शांति नगर नहर के पास पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने युवक को डंडों से पीटकर मरणासन्न किया
पनकी थाना क्षेत्र के शांति नगर नहर के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को तीन लोगों ने डंडों से पीट कर मरणासन्न कर दिया। वही राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये वीडियो मंगलवार रात 10 बजे वायरल हो गया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दबंग युवक को डंडों से पीट रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है कार्रवाई की जा रही है।