अंबिकापुर: ग्राम भीट्ठी कला में हुए जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आदित्यायेश्वर शरण सिंहदेव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
सरगुजा जिले के अंबिकापुर ग्रामीण के ग्राम भित्तीकला में हुए जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में कलेक्टर से शिकायत के बाद जमीन के क्रय विक्रय पर सरगुजा कलेक्टर ने रोक लगाई है। साथ ही सूक्ष्म जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं कांग्रेस नेता आदित्यायेश्वर शरण सिंह देव ने शुक्रवार को भित्तिकला पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए जमीन फर्जीवाड़ा के संबंध में जानकारी ली