आज गृह ग्राम सेम्हरतरा एवं आश्रित ग्राम पिपरछेड़ी में तीजा तिहार के पावन पर्व पर आयोजित तीजा महोत्सव एवं करू भात कार्यक्रम तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र की माताओं एवं बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें तीजा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कीर्तनकार महाराज श्री कामता प्रसाद जी की मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लिया। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तीजा तिहार हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक स्नेह का सुंदर पर्व है। यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी प्रेम लेकर आए, यही कामना है।
आप सभी को तीजा तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
#तीजा_तिहार #तीजा_महोत्सव #करू_भात #छत्तीसगढ़_की_संस्कृति #जनसेवा
@bjp4cgstate @bjp4india @bjpgariyaband @chhattisgarhcmo @gariyaband_distt
Gariaband, Chhattisgarh | Sep 14, 2026