बांसवाड़ा: घलकिया गांव में मारपीट कर सोने की चेन लूटने के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घलकिया गांव मे एक युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया हे। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार रायसिंह रावणा, निवासी घलकिया ने अपने साथ मारपीट कर 20 ग्राम वजनी सोने की चेन लूटने को लेकर सदर थाने मे रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई दशरथसिंह के जिम्मे साैंपी गई है।