बांसवाड़ा: गढ़ी: सदर थाना क्षेत्र में हाइवे पर लूट करने वाली गैंग के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदातों में उपयोग की गई बाइक बरामद
सदर थाना क्षेत्र मे हाइवे पर लूट करने के वाली गैग के तीसरे आरोपी को सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया हे। साथ ही वारदातो मे उपयोग करने वाली बिना नंबर की पल्सर बाईक को भी बरामद कि गई हे। बुधवार शाम 6:00 बजे सदर थाना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट कर आरोपी अनिल पिता दलजी उम्र 19 निवासी भमरकड़ा थाना भुंगड़ा को गिरफ्तार किया गया है।