बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र के कुपड़ा गांव के पास कार ने बाइक को चपेट में लिया, युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के कुपड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर 3 बजे कार ने बाइक को चपेट में ले लिया युवक को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए बुधवार शाम 4:15 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि मनोहरलाल पुत्र उदयलाल निवासी पिपलोद का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।