प्रतापगढ़: एयर स्ट्राइक सूचना पर छात्रावास में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू टीम ने किया त्वरित रिस्पॉन्स
बांसवाड़ा रोड स्थित राणा पूंजा राजकीय जनजाति महाविद्यालय छात्रावास में गुरुवार शाम 5:25 बजे “एयर स्ट्राइक” की काल्पनिक सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से आपदा की स्थिति में विभागों के बीच समन्वय, तत्परता और राहत-बचाव कार्यों की वास्तविक क्षमता का मूल्यांकन किया गया। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अ