सिराथू: परास के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों का आरोप- खाया था जहर, पुलिस जांच में जुटी
सिराथू तहसील क्षेत्र के परास गांव के रहने वाले सीताराम रैदास की मंगलवार शाम इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया है कि सोमवार रात जहर खाया था।इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मंगलवार को हुई मौत के बाद पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।