सिराथू: अहमदगंज में एक बकरे पर मोहम्मद लिखे होने के दावे पर खरीदारों की लगी भीड़, मालिक ने कहा- सलमान खान को बेचना चाहता है
तहसील क्षेत्र के अहमदगंज गांव के रहने वाले मोहम्मद जुबेर के पास एक बकरा है।जुबेर का दावा है कि बकरे के जिस्म पर पैगंबर साहब का नाम मोहम्मद अरबी भाषा में लिखा हुआ है।मंगलवार को उनके पास भीड़ जमा थी,उन्होंने बताया लगातार खरीदार आ रहे हैं।बकरे का रेट लग चुका है।जुबेर ने कहा वह अपना बकरा किसी आम व्यक्ति को नहीं बेचेंगे, बल्कि सलमान खान को बेचना चाहते हैं।