सिराथू: कानपुर से बनारस जा रही श्रीवास्तव फैमिली अन्दावा के पास हुई हादसे का शिकार, कंटेनर से भिड़ी कार, सात लोग हुए घायल
सोमवार शाम कोखराज थाना इलाके के अंदावा गांव के पास सड़क पर खड़े कंटेनर में एक कार भिड़ गई।कार में कानपुर के यशोदा नगर का रहने वाला एक श्रीवास्तव परिवार बनारस जा रहा था। जिसमें 7 लोग थे सब घायल हो गए हैं।2 साल के बच्चे की हालत गंभीर है।दीक्षा श्रीवास्तव,विनम्रता श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव,आरोही श्रीवास्तव,मधु श्रीवास्तव,अद्विक श्रीवास्तव तथा चालक शामिल हैं।