करौं: करौं बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी, लाखों का माल गायब
Karon, Deoghar | Apr 21, 2026 करौं प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ थम नहीं रही हैं। ताजा मामला करौं बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान संचालक संजीव कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर पीछे की दीवार तोड़ी मिली। चोरों ने करीब 5.5 लाख रुपये के मोबाइल, 25 हजार की घड़ी, 8 हजार के हेडफोन और 50 हजार