भीलवाड़ा: प्राणी की पूजा ही परमात्मा की पूजा है - स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, भक्तमाल कथा का समापन, सत्यनारायण कथा कल होगी
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्री भक्तमाल कथा के पांचवें एवं अंतिम दिवस ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ, मध्यप्रदेश के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज के श्रीमुख से कथा का भावपूर्ण समापन हुआ।