नवाबगंज: रिछोला किफायतुल्लाह में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मामला, पति समेत 9 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कस्बा निवासी परवीन ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने के आरोप में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 4 साल पहले रिछोला किफायतुल्लाह के फर्जन्द से हुआ था दहेज की मांग करते हुए पति सास देवर समेत अन्य ससुरालिजन प्रताड़ित करते थे इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया