पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
महिलाओं के कपड़े ऑनलाइन बेचने और होम डिलीवरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3 फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल और 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जब्त मोबाइल से करीब 2 लाख रुपये की साइबर ठगी का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार शाम 4 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।