संदेश: बडीहा गांव में करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, कोचिंग में मोटर का तार जोड़ने के दौरान हुआ हादसा
संदेश थाना क्षेत्र के बडीहा गांव में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत छात्र जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला निवासी ललन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश पासवान है एवं वह दसवीं कक्षा का छात्र था।मृतक छात्र के घर में कोहराम मच गया