बलिया: बलिया थाना परिसर में भूमि विवाद मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन
शनिवार को बलिया थाना परिसर में भूमि विवाद संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया मौके पर एक मामले का निष्पादन किया गया एवं दो नए मामले भी आए है वही मौके पर बलिया अंचल के कर्मचारी बलिया थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत काफी संख्या में फरियादीगण मौके पर उपस्थित थे