हसपुरा: लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक हुई, पर्यावरण पर हुई चर्चा
हसपुरा शहर के हाईस्कूल मोड़ स्थित लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के सभाकक्ष में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता हृदयानंद सिंह व संचालन सुरेश प्रसाद सिंह ने किया।उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं को विस्तार से रखा।वहीं गणेश प्रसाद सिंह नेअशुद्ध पर्यावरण बचाए जाने के लिए पौधा लगाने पर बल दिया।