बख्तियारपुर: गंगा नदी में लापता कन्हैया शर्मा का शव 72 घंटे बाद मिला, लोगों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव और हंगामा
सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर निवासी कन्हैया शर्मा जो 16 दिसंबर की दोपहर से लापता थे,उनका शव 72 घंटे बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे लखीपुर के सामने गंगा नदी से बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव निकालकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सालिमपुर थाने की पुलिस वाहन पर पथराव कर शीशे तोड़