सतनाली: सतनाली में किरयाना स्टोर में चोरी से दुकानदारों में रोष, अब सीआईए करेगी जांच
सतनाली में एक किरायाना स्टोर में हुई चोरी की वारदात के बाद दुकानदारों में भारी रोष बना हुआ है। दुकानदारों और व्यापारियों ने डीएसपी दिनेश कुमार से मुलाकात करके अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की ओर चोरी हुआ सामान बरामद करने की भी गुहार लगाई है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए पुलिस को सौंप दी गई है।