मोरनी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोरनी और रायपुर रानी में पुलिस के द्वारा लगाए जाएंगे स्पेशल नाके: एसीपी क्राइम
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने आज जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देजनर मोरनी, रायपुर रानी सहित जिले में अन्य स्थानों पर स्पेशल नाकाबंदी की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य राज्यों के बॉर्डर से जुड़ी हुई सीमा पर पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर दी गई है। अब पुलिस के द्वारा चिन्हित किए गए स्थान पर नाकाबंदी की जाएगी।