कुटुंबा: शादी का स्टीकर लगे स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी, अंबा पुलिस ने उदयगंज गांव के समीप किया पकड़
औरंगाबाद जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अंबा थाना पुलिस ने शादी का स्टीकर लगे एक काले रंग के स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के उदयगंज गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई।