दमोह: कन्हैया पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
Damoh, Damoh | May 17, 2026 दमोह शहर के आंबेडकर चौक स्थित कन्हैया पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के शवगृह भिजवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।