हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्रों ने निकाला न्याय मार्च, रेप-मर्डर के दोषियों को फांसी देने की मांग की गई
आज विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में छात्र नेता अभिषेक राज के नेतृत्व में आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में हुए रेप और मर्डर के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर एक व्यापक न्याय मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के हजारों छात्रों ने भाग लिया और महिला सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद की।