हज़ारीबाग: होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की आलोचना की
हजारीबाग़ दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (hmai )हजारीबाग़ जिला इकाई की आकस्मिक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष डॉ0 गणेश शंकर की अध्यक्षता में की गयी. बैठक चिकित्सक डॉ नवेन्दु शंकर के आवास पर की गई. बैठक में सर्वसम्मति से आर जी कर कॉलेज सह अस्पताल कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना की आलोचना की गई।