हज़ारीबाग: हजारीबाग एनआईसी के कर्मियों द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधा रोपण कर,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण।
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत एनआईसी हजारीबाग के द्वारा समाहरणालय भवन परिसर में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी-संदीप कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी युआईडी-प्रवीण कुमार सुमन, ईडीएम-धनञ्जय कुमार एवं एनआईसी हजारीबाग के कर्मियों के द्वारा वृक्षा रोपन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के तहत् आम,नीम एवं बरगद का पौधा लगाया गया।