हज़ारीबाग: प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल,मेरु हजारीबाग द्वारा 20 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर 20 अगस्त 2024 को गांव सीतागढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अलावा मेदांता अस्पताल रांची के विशेषज्ञो तथा SBMCH हजारीबाग के विशेषज्ञो व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच और उपचार प्रदान किया जाएगा।