चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा तालाब में नहाने गए एक मासूम बालक की डूबने से मौत हो गई है। घटना से बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि तालाब में डूबने की मौत की खबर खुद पिता ने थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।