बिंदकी: मंडराव गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने चार लोगों का कराया मेडिकल, शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के मंडराव गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई । मारपीट में एक पक्ष से गुड्डन पत्नी खलील तथा दूसरे पक्ष से जफर अली, रहीसुन तथा सबीना घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को सभी का मेडिकल कराया। सरकंडी चौकी इंचार्ज नारद भारती ने शनिवार की सुबह 9:30 बताया कि जांच की जा रही है।